सलंबा पंचायत एक ही गाँव की पंचायत है | जिसमे अभी वर्तमान में हरिजन महिला सरपंच है | जो गाँव के लिए बहुत ही लगन से काम कर रहे है | गाँव के सभी लोगो की बातो को सुनती है और उनको उनके अधिकार व पात्रता के अनुसार योजना के लाभ दिलाने की कोशिश करती है खुद भी आगे बढकर अपने पति से काम सीखती है|
इतिहास
गाँव सलंबा का कोई खास इतिहास अभी तक हमारीजानकारी में नहीं आया है |गाँव में हिन्दू मुस्लिम दोनों समुदाय रहते है | जिसमे मुस्लिम समुदाय की संख्या ज्यादा पाई जाती है | हुक्का पीना एक परम्परा का बहुत ही बड़ा हिस्सा मन जाता है, शादी विवाह में गाना बजाना किया जाता है | पहनावे में पुरुष लोग सफ़ेद कुरता पजामा पहनते है|